देश की खबरें | तेलंगाना फोन टैपिंग मामला: अदालत ने पूर्व एसआईबी प्रमुख के खिलाफ उद्घोषणा आदेश जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हैदराबाद की एक अदालत ने फोन टैपिंग मामले में आरोपी तेलंगाना में विशेष खुफिया ब्यूरो (एसआईबी) के पूर्व प्रमुख टी प्रभाकर राव के खिलाफ उद्घोषणा आदेश जारी किया है।

हैदराबाद, 22 मई हैदराबाद की एक अदालत ने फोन टैपिंग मामले में आरोपी तेलंगाना में विशेष खुफिया ब्यूरो (एसआईबी) के पूर्व प्रमुख टी प्रभाकर राव के खिलाफ उद्घोषणा आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार, अगर राव 20 जून तक अदालत के समक्ष पेश नहीं होते हैं तो उन्हें ‘‘भगोड़ा अपराधी’’ घोषित किया जा सकता है।

अदालत ने 20 मई को उद्घोषणा आदेश जारी किया और पुलिस को इसे राव को तामील करने का निर्देश दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके अनुसार, आदेश की प्रतियां बृहस्पतिवार को यहां आरोपी के घर पर चिपकाई गईं और कॉलोनी के सामुदायिक हॉल में इसे पढ़कर सुनाया गया।

आदेश में कहा गया है कि राव मामले में फरार हैं और अदालत में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि राव को भगोड़ा घोषित करने के अनुरोध वाली पुलिस की याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने यह आदेश जारी किया।

अगर किसी व्यक्ति को भगोड़ा घोषित कर दिया जाता है, तो अदालत आरोपी की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दे सकती है।

फोन टैपिंग मामले में मुख्य आरोपी राव के अमेरिका में होने का संदेह है। अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ पहले ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है और उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया गया है।

एसआईबी के निलंबित पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) समेत चार पुलिस अधिकारियों को हैदराबाद पुलिस ने मार्च 2024 से गिरफ्तार किया है। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की पिछली सरकार के दौरान इन पर कथित तौर पर फोन टैपिंग करने और विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से खुफिया जानकारी मिटाने का आरोप है। बाद में उन्हें जमानत मिल गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\