देश की खबरें | तेलंगाना : ब्रिटेन से लौटी महिला में नहीं पाया गया कोरोना वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन से पिछले सप्ताह लौटी महिला में कोरोना वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप नहीं पाया गया है। तेलंगाना के सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीनिवास राव ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हैदराबाद, छह दिसंबर ब्रिटेन से पिछले सप्ताह लौटी महिला में कोरोना वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप नहीं पाया गया है। तेलंगाना के सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीनिवास राव ने सोमवार को यह जानकारी दी।

महिला के नमूनों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था, जिसके नतीजे सोमवार को सामने आए।

ब्रिटेन से लौटी 35 वर्षीय महिला यात्री बृहस्पतिवार को हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर की गयी आरटी-पीसीआर जांच के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गयी थी, जिसके बाद उसके नमूनों को जांच के लिए भेजा गया था।

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महिला को तब से पृथकवास और उपचार के लिए सरकारी तेलंगाना आयुर्विज्ञान संस्थान (टिम्स) में भर्ती कराया गया था।

जी श्रीनिवास राव के मुताबिक हवाई अड्डे पर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 12 अन्य अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के जांच के नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप को बेहद संक्रामक एवं घातक माना जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी इसे लेकर चिंता जाहिर कर चुका है।

तेलंगाना सरकार ने कोरोना के ओमीक्रोन स्वरूप के खतरे के मद्देनजर हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जांच की व्यवस्था काफी कड़ी कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\