देश की खबरें | तेलंगाना मुक्ति दिवस: कांग्रेस और भाजपा ने पार्टी कार्यालयों पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना मुक्ति दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपने-अपने कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 17 सितंबर तेलंगाना मुक्ति दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपने-अपने कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

तत्कालीन हैदराबाद राज्य का 17 सितंबर 1948 को भारत में विलय हुआ था।

यह भी पढ़े | Sanjay Raut Attack On Modi Govt: संजय राउत का केंद्र पर हमला, बोले- दिल्ली पर महाराष्ट्र का 25000 करोड़ का बकाया है, देंगे नहीं तो कैसे हम कोरोना से लड़ेंगे.

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी ने गांधी भवन स्थित पार्टी के राज्य मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जबकि तेलंगाना भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के लक्ष्मण ने यहां पार्टी कार्यालय में अनुष्ठान किया।

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने नयी दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा झंडा फहराया।

यह भी पढ़े | Coronavirus: प्रेमिका के साथ फरार होने के लिए शख्स ने बनाया कोरोना वायरस का बहाना, पत्नी को कॉल कर कहा- जिंदा नहीं बचूंगा.

रेड्डी के कार्यालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, “नयी दिल्ली स्थित अपने आवास पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया। हैदराबाद मुक्ति दिवस के अवसर पर हमारे साथ श्री सोयम बापू राव (आदिलाबाद सांसद)और श्री विवेक उपस्थित थे। यदि बहादुर योद्धाओं ने भारत के साथ विलय को लेकर युद्ध न लड़ा होता तो यह दिन नहीं आता।”

केंद्रीय मंत्री ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से तेलंगाना मुक्ति संग्राम की स्मृति में स्मारक बनाने के लिए यहां भूमि आवंटित करने का आग्रह किया।

राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद उत्तम कुमार रेड्डी ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने हैदराबाद राज्य को स्वतंत्र करा भारत में उसका विलय कराया।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा, एआईएमआईएम और सत्तारूढ़ टीआरएस की इस विलय में कोई भूमिका नहीं थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\