देश की खबरें | तेलंगाना की राज्यपाल सौंदर्यराजन बृहस्पतिवार को पुडुचेरी की उपराज्यपाल पद की शपथ लेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन को बृहस्पतिवार को राज निवास में पुडुचेरी की उपराज्यपाल पद की शपथ दिलायी जाएगी। सौंदर्यराजन को पुडुचेरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

पुडुचेरी, 17 फरवरी तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन को बृहस्पतिवार को राज निवास में पुडुचेरी की उपराज्यपाल पद की शपथ दिलायी जाएगी। सौंदर्यराजन को पुडुचेरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सरकार की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि वह सुबह नौ बजे पद की शपथ लेंगी।

राष्ट्रपति के आदेश के जरिए मंगलवार को पूर्व आईपीएस किरण बेदी को उपराज्यपाल पद से हटा दिया गया था। बेदी मई 2016 से उपराज्यपाल थीं।

सौंदर्यराजन बुधवार शाम पुडुचेरी पहुंचीं और सूत्रों ने बताया कि उन्होंने राज निवास के बगल में स्थित पिल्लायर मंदिर में पूजा की।

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, उप विधानसभा अध्यक्ष एम एन आर बालन समेत अन्य नेताओं ने सौंदर्यराजन से राज निवास में मुलाकात की।

विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एन रंगासामी (एआईएनआरसी) के नेतृत्व में विपक्ष के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौंदर्यराजन से मुलाकात की और उन्हें गुलदस्ता दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\