एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | तेलंगाना सरकार ने 2025-26 के लिए 3.05 लाख करोड़ रुपये का बजट किया पेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए करीब 3.05 लाख करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया। इसमें कल्याणकारी योजनाओं के लिए बड़ा आवंटन किया गया है।

जरुरी जानकारी | तेलंगाना सरकार ने 2025-26 के लिए 3.05 लाख करोड़ रुपये का बजट किया पेश

हैदराबाद, 19 मार्च तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए करीब 3.05 लाख करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया। इसमें कल्याणकारी योजनाओं के लिए बड़ा आवंटन किया गया है।

राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने राज्य विधानसभा में वित्तीय दस्तावेज पेश करते हुए कहा कि बजट में 2,26,982 करोड़ रुपये का राजस्व व्यय और 36,504 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय का अनुमान है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल 3,04,965 करोड़ रुपये का व्यय प्रस्तावित कर रहा हूं, जिसमें राजस्व व्यय 2,26,982 करोड़ रुपये और पूंजीगत व्यय 36,504 करोड़ रुपये होगा।’’

राज्य सरकार ने कृषि विभाग के लिए 24,439 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव किया है। इसमें रायथु भरोसा योजना भी शामिल है, जिसके तहत प्रत्येक किसान को निवेश सहायता के रूप में प्रति वर्ष 12,000 रुपये प्रति एकड़ और किसानों से खरीदे गए उत्तम किस्म के धान के लिए 500 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलता है।

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के लिए 31,605 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं, जबकि शिक्षा विभाग को 23,108 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति कल्याण मद में क्रमशः 40,232 करोड़ रुपये और 17,169 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

विक्रमार्क ने कहा, ‘‘ धर्मनिरपेक्ष मूल्यों से प्रेरित होकर कांग्रेस सरकार ने समाज के सभी वर्गों को संसाधनों के समान वितरण तथा असमानताओं से मुक्त व्यवस्था स्थापित करने के लिए यह बजट तैयार किया है।’’

उन्होंने कहा कि अगले दशक के लिए सरकार के रणनीतिक खाके में वर्तमान 200 अरब अमेरिकी डॉलर की राज्य अर्थव्यवस्था को पांच गुना बढ़ाकर 1000 अरब डॉलर की बनाने की परिकल्पना की गई है।

मंत्री ने बताया कि बजट में सिंचाई विभाग के लिए 23,373 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए, जबकि गृह विभाग को 10,188 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2025 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).