देश की खबरें | तेलंगाना सरकार ने राज्य से मंडल स्तर तक कोरोना टीका वितरण के लिए समितियों का गठन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना सरकार ने कोरोना वायरस का टीका उपलब्ध होने पर वितरण के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं और इसके तहत उसने योजना और कार्यान्वयन के लिए राज्य, जिला और मंडल स्तर पर समितियों का गठन किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 12 दिसंबर तेलंगाना सरकार ने कोरोना वायरस का टीका उपलब्ध होने पर वितरण के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं और इसके तहत उसने योजना और कार्यान्वयन के लिए राज्य, जिला और मंडल स्तर पर समितियों का गठन किया है।

टीकों के वितरण में उच्च जोखिम वाले समूहों को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भी पढ़े | कर्नाटक के iPhone प्लांट में कर्मचारियों ने की तोड़फोड़.

एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि समितियां कोविड-19 टीकाकरण की तैयारियों और कार्यान्वयन से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगी।

ग्यारह दिसंबर को जारी सरकारी आदेश में कहा गया है कि उच्च जोखिम वाले समूहों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया है क्योंकि ऐसा अनुमान है कि शुरुआत में भारी मांग के मद्देनजर आपूर्ति सीमित होगी।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: अरविंद केजरीवाल का BKU के गुरनाम चादुनी से करीबी रिश्ता- इंटेलिजेंस.

इसके बाद इसके बाद अन्य समूहों को टीकाकरण में शामिल किया जाएगा।

सरकार ने इस प्रकार राज्य संचालन समिति, राज्य कार्य बल, जिला कार्य बल और मंडल कार्य बल का गठन किया है। मुख्य सचिव राज्य संचालन समिति के अध्यक्ष होंगे जबकि स्वास्थ्य सचिव राज्य कार्य बल के प्रमुख होंगे।

जिलाधिकारी जिला कार्य बल के प्रमुख होंगे वहीं मंडल कार्य बल के अध्यक्ष मंडल परिषद विकास अधिकारी होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड