एजेंसी न्यूज

Telangana Shocker: नशे में व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया, गिरफ्तार

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में पुलिस ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति को 60 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में हिरासत में लिया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Telangana Shocker: नशे में व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया, गिरफ्तार
Credit -(Photo : X)

हैदराबाद, 28 अगस्त : तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में पुलिस ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति को 60 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में हिरासत में लिया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार देर रात तब हुई जब आरोपी सब्जी विक्रेता ने नशे की हालत में नारायणखेड़ कस्बे में एक दुकान के सामने सो रही महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया. बुजुर्ग महिला के मानसिक रूप से अस्वस्थ्य होने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर पुलिस ने कहा कि वह कुछ ‘‘मनोविकार’’ से ग्रस्त बताई जा रही है. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र : सत्तारूढ़ दलों के नेताओं से जुड़ी पांच चीनी मिलों को 487 करोड़ रुपये की सरकारी सहायता

महिला के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपी की पहचान की और उसे हिरासत में ले लिया गया है. मामले की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2024 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).