एजेंसी न्यूज

हैदराबाद में भाजपा की बैठक के दौरान मोदी को परोसे जा सकते हैं तेलंगाना के व्यंजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैदराबाद में दो और तीन जुलाई को आयोजित होने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे. इस दौरान उन्हें तेलंगाना के विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे जाने की उम्मीद है.

हैदराबाद में भाजपा की बैठक के दौरान मोदी को परोसे जा सकते हैं तेलंगाना के व्यंजन
पीएम मोदी (Photo Credits PIB)

हैदराबाद, 30 जून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) हैदराबाद में दो और तीन जुलाई को आयोजित होने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे. इस दौरान उन्हें तेलंगाना के विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे जाने की उम्मीद है.

राज्य के भाजपा नेताओं ने बैठक में हिस्सा लेने वाले अति-विशिष्ट लोगों के भोजन की व्यवस्था करने के लिए करीमनगर की जी यदम्मा को चुना है और उन्हें यहां हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एचआईसीसी) में आयोजित होने वाली बैठक में नेताओं के लिए भोजन की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. यदम्मा ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि वह देश के प्रधानमंत्री के लिए भोजन बनाएंगी. यह भी पढ़ें : Karnataka: आईपीएल सट्टेबाजी का बेटे ने कर दिया खुलासा, पिता ने हत्या कर दी

यदम्मा ने पीटीआई- से कहा, ‘‘मैं इस पर विश्वास नहीं कर पा रही हूं. मुझे बहुत खुशी है कि मोदी सर मेरे द्वारा तैयार किए गए भोजन का स्वाद लेने जा रहे हैं. मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि मोदी सर हमारे तेलंगाना के व्यंजनों को पसंद करें.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2022 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).