देश की खबरें | तेलंगानाः अदालत ने नौ लोगों की हत्या के जुर्म में व्यक्ति को मृत्युदंड की सजा सुनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के दौरान भी तेजी से सुनवाई करते हुए तेलंगाना की एक अदालत ने एक ही परिवार के छह सदस्यों समेत नौ लोगों की हत्या के सनसनीखेज मामले में बुधवार को 24 वर्षीय एक व्यक्ति का मृत्युदंड की सजा सुनाई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 28 अक्टूबर कोविड-19 महामारी के दौरान भी तेजी से सुनवाई करते हुए तेलंगाना की एक अदालत ने एक ही परिवार के छह सदस्यों समेत नौ लोगों की हत्या के सनसनीखेज मामले में बुधवार को 24 वर्षीय एक व्यक्ति का मृत्युदंड की सजा सुनाई।

वारंगल के प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के जयकुमार ने संजय कुमार यादव को भादंसं की धारा 302 (हत्या) एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं में दोषी ठहराने के बाद मृत्युदंड की सजा सुनाई।

यह भी पढ़े | Delhi: परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने HSRP रजिस्ट्रेशन और कलर कोडेड स्टिकर पर की समीक्षा बैठक.

पुलिस के अनुसार बिहार निवासी यादव ने 20 मई को खाने में नींद की दवा मिलाकर नौ लोगों की हत्या कर दी थी और उनके शव एक कुंए में फेंक दिये थे। उसने 'लिव इन' में उसके साथ रह रही एक महिला की हत्या को छिपाने को लेकर यह कदम उठाया था।

सरकारी वकील एम सत्यारायण गौड़ ने बताया कि इस मामले में अपराध होने के पांच महीने छह दिन के अंदर फैसला आया है। सुनवाई के दौरान 67 गवाहों से जिरह की गयी है। गवाह कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पेश हुए।

यह भी पढ़े | दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय बोले- राजधानी में केवल ग्रीन पटाखों के उत्पादन, बिक्री और उपयोग की अनुमति.

उन्होंने बताया कि हत्याओं के एक महीने के अंदर आरोपपत्र दायर किया और सुनवाई महज पांच लोगों -- न्यायाधीश, सरकारी वकील, बचाव पक्ष के वकील, बेंच लिपिक और आरोपी की उपस्थिति में हुई। गवाहों को जरूरत के हिसाब से बुलाया जाता था।

पुलिस के अनुसार 21 मई को कुंए से चार लोगों-- परिवार के मुखिया 48 वर्षीय मकसूद, उसकी पत्नी, बेटी और तीन वर्षीय पोते के शव बरामद किये गये थे। अगले दिन मकसूद के दो बेटों और एक मित्र और दो अन्य के शव मिले थे। मकसूद 20 साल पहले पश्चिम बंगाल से वारंगल आया था।

पुलिस ने 25 मई को यादव को गिरफ्तार किया।

अभियोजन के अनुसार जांच और सीसीटीवी से पुलिस यादव तक पहुंची जिसने पूछताछ में इन लोगों की हत्या की बात कबूली। यादव ने यह कदम इसलिए उठाया था क्योंकि मकसूद की पत्नी ने अपनी गायब भतीजी के बारे में पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी थी जिसे यादव ने इस साल छह मार्च को मार डाला था। अभियोजन के अनुसार यादव ने इस महिला को इसलिए मार डाला था क्योंकि उसे आरोपी (यादव) के अपनी बेटी के करीब आने का पता चल गया था।

पकड़े जाने के डर से यादव ने इस वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\