देश की खबरें | तेलंगाना: रेवंत रेड्डी की ‘10 साल के मुख्यमंत्री’ वाली टिप्पणी से कांग्रेस विधायक नाखुश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी ने मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की 10 साल तक पद पर बने रहने की हालिया टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए शनिवार को कहा कि इस तरह की सार्वजनिक घोषणा पार्टी की नीतियों के खिलाफ है।
हैदराबाद, 19 जुलाई तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी ने मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की 10 साल तक पद पर बने रहने की हालिया टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए शनिवार को कहा कि इस तरह की सार्वजनिक घोषणा पार्टी की नीतियों के खिलाफ है।
नलगोंडा जिले के मुनुगोड़े से विधायक राज गोपाल रेड्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह की सार्वजनिक घोषणा करना कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ है।
रेवंत रेड्डी ने हाल में कहा था कि वह 10 साल तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे।
राज्य के सड़क एवं भवन मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी के छोटे भाई राज गोपाल रेड्डी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और मुख्यमंत्री का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से एवं आलाकमान के निर्देशानुसार होता है। कट्टर कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता पार्टी की राज्य इकाई को एक निजी साम्राज्य में बदलने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।”
वर्ष 2023 में पार्टी के सत्ता में आने के बाद से यह पहली बार है जब कांग्रेस के किसी विधायक ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की टिप्पणी के खिलाफ असहमति जताई है।
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नागरकुरनूल जिले के कोल्लापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह दिसंबर 2023 से 2034 तक 10 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2025 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

