जरुरी जानकारी | तेलंगाना ने शहरी स्थानीय निकाय सुधारों को पूरा किया, 2,508 करोड़ रुपये अतिरिक्त कर्ज की अनुमति मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस सुधार को लागू करने के बाद मंत्रालय ने राज्य को 2,508 करोड़ रुपये के अतिरिक्त कर्ज लेने की अनुमति दे दी है।

इस सुधार को लागू करने के बाद मंत्रालय ने राज्य को 2,508 करोड़ रुपये के अतिरिक्त कर्ज लेने की अनुमति दे दी है।

वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले व्यय विभाग ने बृस्पतिवार को खुले बाजार के जरिये राज्य को 2,508 करेड़ रुपये अतिरिक्त वित्तीय संसाधन जुटाने की अनुमति दे दी।

मंत्रालय के बयान के अनुसार शहरी स्थानीय निकाय सुधारों के पूरा होने से तीन राज्यों को कुल 7,406 करोड़ रुपये अतिरिक्त उधारी की मंजूरी दी गयी।

शहरी स्थानीय निकायों और अन्य जरूरी नागरिक सेवाएं देने वाले निकायों में सुधारों का मकसद राज्य में इन इकाइयों को वित्तीय रूप से सुदृढ़ करना है ताकि वे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता सेवाएं दे सके। साथ ही आर्थिक रूप से मजबूत स्थानीय निकाय नागरिकों से जुड़े बेहतर ढांचागत सुविधाएं सृजित कर सकेंगे।

कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतियों के लिये संसाधन की जरूरतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने 17 मई, 2020 को राज्यों की उधारी सीमा में उनके सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडी) का 2 प्रतिशत की वृद्धि की।

बढ़ायी गयी सीमा में से आधा हिस्सा राज्यों के नागरिक केंद्रित सुधारों से जुड़ा था। राज्यों को प्रत्येक क्षेत्र में सुधारों को लागू करने के एवज में जीएसडीपी का 0.25 प्रतिशत अतिरिक्त कोष जुटाने की मंजूरी दी गयी।

सुधारों को लेकर जिन चार क्षेत्रों की पहचान की गयी है, वे हैं... एक देश-एक राशन कार्ड प्रणाली, कारोबार सुगमता से जुड़े सुधार, शहरी स्थानीय निकायों में सुधार और बिजली क्षेत्र में सुधार।

अब तक 10 राज्यों ने एक देश-एक राशन कार्ड प्रणाली, सात ने कारोबार सुगमता सुधारों और तीन राज्यों ने शहरी स्थानीय निकाय सुधारों को लागू किये हैं।

बयान के अनुसार सुधारों को लागू करने वाले राज्यों को अबतक 54,190 करोड़ रुपये की अतिरिक्त उधारी की मंजूरी दी गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी