देश की खबरें | तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर राज्य से जुड़े लंबित मुद्दों पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और काफी समय से लंबित राज्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और काफी समय से लंबित राज्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राव ने मोदी के साथ 40 मिनट तक बैठक की, जिसमें मुख्यमंत्री ने राज्य से जुड़े कई विषय उठाये और प्रधानमंत्री से बकाया धन जारी करने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़े | Gunner Jagram Yadav Passes Away: नेताजी सुभाष चंद्र बोस के गनर जगराम यादव का गुरुग्राम में 97 वर्ष की उम्र में निधन.

बाद में प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, “तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।”

राव और मोदी की मुलाकात ऐसे समय हुई है जब तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि वह राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध एक वैकल्पिक राजनीतिक शक्ति तैयार करने में सहायता करेंगे।

यह भी पढ़े | कोरोना के असम में 152 नए केस पाए गए, 118 हुए ठीक: 12 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राव, तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर नयी दिल्ली में हैं।

रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने की उनकी योजना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\