देश की खबरें | तेलंगाना मंत्रिमंडल की बैठक चार दिसंबर को
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक चार दिसंबर को हो सकती है।
हैदराबाद, एक दिसंबर तेलंगाना सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक चार दिसंबर को हो सकती है।
राव के कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव दोपहर दो बजे बैठक की अध्यक्षता करेंगे। विज्ञप्ति में बैठक का एजेंडा नहीं बताया गया है।
राज्य विधानसभा चुनाव के परिणाम तीन दिसंबर को घोषित होने के एक दिन बाद यह बैठक प्रस्तावित है।
राज्य की 119 विधानसभा सीट के लिए चुनाव 30 नवंबर को हुए थे।
मुख्यमंत्री राव ने दो सीट- गजवेल और कामारेड्डी से चुनाव लड़ा है।
तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘लंबे समय बाद चैन की नींद सोया। एक्जिट पोल कुछ भी कहें,‘इग्जैक्ट पोल (मतगणना)’ हमें खुशखबरी देंगे।’’
उन्होंने उन एक्जिट पोल को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया है कि बीआरएस बहुमत के आंकड़े से दूर रह जाएगी। उन्होंने कहा था कि चंद्रशेखर राव नीत सरकार 70 से अधिक सीट के साथ सत्ता में वापसी करेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)