देश की खबरें | तेलंगाना: सचिवालय में क्षतिग्रस्त हुए मंदिर पर भाजपा ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सचिवालय परिसर में चल रहे विध्वंसकार्य के दौरान एक मंदिर को हुई क्षति पर भाजपा महासचिव पी मुरलीधर राव ने तेलंगाना की टीआरएस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मंदिर को हुए नुकसान के कारण सरकार को शाप लगेगा।

हैदराबाद, 10 जुलाई सचिवालय परिसर में चल रहे विध्वंसकार्य के दौरान एक मंदिर को हुई क्षति पर भाजपा महासचिव पी मुरलीधर राव ने तेलंगाना की टीआरएस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मंदिर को हुए नुकसान के कारण सरकार को शाप लगेगा।

उन्होंने कहा, “सचिवालय को तोड़ा जा रहा है। किसी को नहीं पता यह क्यों किया जा रहा है। मंदिर को तोड़ा दिया गया। नल्ला पोचम्मा के मंदिर को तोड़ दिया गया। मुझे शक है कि इस सरकार के दिन पूरे हो चुके हैं।”

यह भी पढ़े | WHO ने की एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी की तारीफ, कहा- कोरोना का ट्रांसमिशन चेन तोड़ पेश किया मॉडल.

राजग सरकार के केंद्र में एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में राव तेलंगाना में भाजपा की एक डिजिटल रैली को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को निशाने पर लेते हुए सवाल उठाया कि क्या मंदिर गलती से या अचानक टूट सकता है।

यह भी पढ़े | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एम्स ट्रामा सेंटर के सुपरिंटेंडेंट को हटाने का आदेश दिया.

मुख्यमंत्री ने सचिवालय परिसर में एक मंदिर और एक मस्जिद को हुए नुकसान पर अफसोस जताते हुए शुक्रवार को वादा किया कि सचिवालय परिसर में एक नया मंदिर और मस्जिद बनाये जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\