देश की खबरें | तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष ने आंध्रप्रदेश में कुछ मंदिरों पर हमलों को लेकर आपत्ति जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्रप्रदेश में कुछ मंदिरों में मूर्तियों को अपवित्र किये जाने की घटनाओं पर आपत्ति जताते हुए तेलंगाना भाजपा ने सोमवार को कहा कि हिंदुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के धैर्य को कायरता नहीं समझा जाना चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, चार जनवरी आंध्रप्रदेश में कुछ मंदिरों में मूर्तियों को अपवित्र किये जाने की घटनाओं पर आपत्ति जताते हुए तेलंगाना भाजपा ने सोमवार को कहा कि हिंदुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के धैर्य को कायरता नहीं समझा जाना चाहिए।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद बंडी संजय कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि आंध्रप्रदेश की तिरुपति लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में हैदराबाद नगर निगम और तेलंगाना की दुब्बाक विधानसभा सीट जैसे नतीजे आएंगे, जहां भाजपा ने बड़ी बढ़त हासिल की है।

पड़ोसी राज्य में कुछ मंदिरों पर हालिया हमलों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘हिंदू धर्म और भाजपा किसी धर्म के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इसे कायरता नहीं समझा जाना चाहिए।’’

कुमार ने कहा कि आंध्रप्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ता साहसी हैं तथा राज्य के मुख्यमंत्री (वाई एस जगन मोहन रेड्डी) को उनके धैर्य को कायरता नहीं समझना चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि यदि भाजपा के कार्यकर्ता भगवा झंडों के साथ सड़कों पर उतर गये तो आंध्रप्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस को बोरिया बिस्तर बांधना होगा।

भाजपा नेता ने पूछा, ‘‘राज्य के मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर जवाब क्यों नहीं दे रहे?’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज