देश की खबरें | तेलंगाना: भाजपा, कांग्रेस ने थाने में महिला से 'दुर्व्यवहार’ को लेकर बीआरएस सरकार पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के हैदराबाद में एक पुलिस थाने में एक आदिवासी महिला के साथ कथित ‘‘दुर्व्यवहार और हमले’’ को लेकर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने शनिवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार पर निशाना साधा और मांग की कि सरकार पीड़ित महिला को मदद प्रदान करे।

हैदराबाद, 19 अगस्त तेलंगाना के हैदराबाद में एक पुलिस थाने में एक आदिवासी महिला के साथ कथित ‘‘दुर्व्यवहार और हमले’’ को लेकर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने शनिवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार पर निशाना साधा और मांग की कि सरकार पीड़ित महिला को मदद प्रदान करे।

भाजपा विधायक एटाला राजेंद्र ने घटना पर अब तक कथित तौर पर प्रतिक्रिया नहीं देने के लिए बीआरएस सरकार की आलोचना करते हुए, मांग की कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के बाद जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि घटना की जांच होनी चाहिए और इसमें शामिल लोगों को सेवा से हटाया जाना चाहिए।

कांग्रेस के पूर्व सांसद मधु याशकी गौड़ ने मांग की कि सरकार महिला को चिकित्सा सहायता और अनुग्रह राशि प्रदान करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को राज्य मानवाधिकार आयोग के समक्ष भी उठाएगी।

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने शुक्रवार को महिला पर कथित हमले के संबंध में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी।

यहां सार्वजनिक उपद्रव करने के एक मामले में पकड़ी गई महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में बृहस्पतिवार को दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\