देश की खबरें | तेलंगाना का सेना का जवान लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले का 21 वर्षीय सेना का जवान उस वक्त लापता हो गया जब वह पंजाब के फरीदकोट में ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहा था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

हैदराबाद, 15 दिसंबर तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले का 21 वर्षीय सेना का जवान उस वक्त लापता हो गया जब वह पंजाब के फरीदकोट में ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहा था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि चेरियाल मंडल के पोथिरेड्डीपल्ली गांव का निवासी बी. साई किरण रेड्डी छुट्टियां बिताने नवंबर में अपने गांव आया था और छह दिसंबर को फरीदकोट में अपने रेजीमेंट में फिर से ड्यूटी ज्वाइन करने वाला था।

उन्होंने बताया कि पांच दिसंबर को उसने हैदराबाद से नयी दिल्ली के लिए उड़ान भरी और वहां पहुंचकर वह फरीदकोट जाने वाली रेलगाड़ी में सवार हो गया। उन्होंने बताया कि जवान को अंतिम बार छह दिसंबर को बठिंडा रेलवे स्टेशन पर देखा गया (सीसीटीवी फुटेज में)।

पुलिस ने बताया कि साई किरण ने हैदराबाद हवाई अड्डे से दो बार अपने परिवार को वीडियो कॉल किया था लेकिन छह दिसंबर को जब उसके पिता ने उसे फोन करने का प्रयास किया तो उसका फोन नहीं लगा। उन्होंने कहा कि साई किरण की इकाई से एक कैप्टन ने उसके पिता को भी फोन किया और सूचित किया कि उनका बेटा ड्यूटी पर नहीं पहुंचा।

इसके बाद साई किरण के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसने शून्य प्राथमिकी दर्ज की और मामला दिल्ली की सेना पुलिस को भेज दिया।

साई किरण का पता लगाने के लिए पुलिस दलों का गठन किया गया है और सिद्दीपेट से एक टीम पंजाब के लिए रवाना हो गई है।

उन्होंने बताया कि इस बीच किरण का फोन छह दिसंबर की दोपहर हरियाणा में होने के बारे में पता चला। साई किरण का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें