Telangana: तेलुगु फिल्म जगत की अभिनेत्री शालू चौरसिया पर हमला, फोन छीना

तेलंगाना के हैदराबाद में टॉलीवुड (तेलुगु फिल्म जगत की) अभिनेत्री शालू चौरसिया पर एक अज्ञात शख्स ने हमला कर दिया और उनका फोन छीन लिया. पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार शाम की है जब अभिनेत्री पार्क में सैर कर रही थी.

अभिनेत्री शालू चौरसिया (Photo Credits: Instagram)

हैदराबाद, 15 नवंबर : तेलंगाना के हैदराबाद में टॉलीवुड (तेलुगु फिल्म जगत की) अभिनेत्री शालू चौरसिया पर एक अज्ञात शख्स ने हमला कर दिया और उनका फोन छीन लिया. पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार शाम की है जब अभिनेत्री पार्क में सैर कर रही थी. उन्हें घटना में मामूली चोटें आई हैं, क्योंकि उन्होंने मोबाइल फोन छीने जाने का विरोध किया था.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अभिनेत्री ने अपनी तहरीर में कहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके चेहरे पर वार किया और उनका फोन छीन कर भाग गया. यह भी पढ़ें : संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फरवरी 2022 में होगी रिलीज

पुलिस ने कहा कि घटना का सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिया गया है. अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 392 (लूट) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Live Score Update: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Winner Prediction: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Preview: कराची में आज हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स