देश की खबरें | तेलंगाना : भगवान अयप्पा को लेकर ‘अपमानजनक टिप्पणी’ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भगवान अयप्पा को लेकर कथित तौर पर 'अपमानजनक' टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति को तेलंगाना में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हैदराबाद, 31 दिसंबर भगवान अयप्पा को लेकर कथित तौर पर 'अपमानजनक' टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति को तेलंगाना में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस टिप्पणी के कारण राज्य में भगवान अयप्पा के भक्तों तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेताओं ने प्रदर्शन किये थे।

पुलिस के अनुसार, बी. नरेश को राज्य के जनगांव में गिरफ्तार किया गया।

भगवान अयप्पा के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी करते एक वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने भक्तों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में नरेश के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने बताया कि उस पर 19 दिसंबर को विकाराबाद जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए भगवान अयप्पा पर टिप्पणी करने और बड़े पैमाने पर भक्तों एवं हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया था।

शिकायतकर्ता ने कहा था कि उसने सोशल मीडिया पर नरेश का यह वीडियो देखा और शिकायत दर्ज कराई।

शिकायतकर्ता ने कहा था कि हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का मजाक उड़ाने और उसे आहत करने के उद्देश्य से जानबूझकर टिप्पणियां की गईं और अयप्पा की दीक्षा लेने वाले भक्तों को ठेस पहुंचाई गईं।

संबंधित टिप्पणियों को लेकर हैदराबाद में कुछ स्थानों पर विरोध प्रदर्शन भी किया गया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय कुमार ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में आरोप लगाया था कि आरोपी ने करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं का अपमान किया है और उसकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी।

आरोपी की कथित टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए राज्य में विहिप नेताओं ने भी शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज