देश की खबरें | तेलंगाना : उपचुनाव से पहले दो नेताओं के पार्टी छोड़ने से भाजपा को झटका

तेलंगाना, 21 अक्टूबर मुनुगोड़े विधानसभा उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है क्योंकि उसके नेता के. स्वामी गौड और श्रवण दासोजु शुक्रवार को पार्टी छोड़ कर टीआरएस में लौट गए।

गौड और दासोजु ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व राज्य के मंत्री के. टी. रामा राव की उपस्थिति में टीआरएस की सदस्यता ग्रहण की।

दोनों नेताओं की यह घर वापसी थी, क्योंकि पहले भी दोनों टीआरएस में ही थे।

एक वक्त पर राज्य विधान परिषद के सभापति रहे गौड 2020 में टीआरएस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

वहीं, दासोजु कांग्रेस छोड़कर दो महीने पहने भाजपा में आए थे। कांग्रेस से पहले वह भी टीआरएस में थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)