एजेंसी न्यूज

Telangana: इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ में एक मरीज की मौत, 70 को डायरिया की शिकायत

तेलंगाना सरकार के ‘इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ’ (आईएमएच) में मंगलवार को एक मरीज की मौत हो गई तथा लगभग 70 लोग उल्टी और दस्त से पीड़ित हो गए. उन्होंने बताया कि जिस मरीज की मौत हुई, वह सुबह से हिल-डुल नहीं रहा था और ड्यूटी पर मौजूद चिकित्साकर्मियों ने सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) करके उसे होश में लाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली.

Telangana: इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ में एक मरीज की मौत, 70 को डायरिया की शिकायत
(Photo Credits Twitter)

हैदराबाद, 4 जून : तेलंगाना सरकार के ‘इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ’ (आईएमएच) में मंगलवार को एक मरीज की मौत हो गई तथा लगभग 70 लोग उल्टी और दस्त से पीड़ित हो गए. उन्होंने बताया कि जिस मरीज की मौत हुई, वह सुबह से हिल-डुल नहीं रहा था और ड्यूटी पर मौजूद चिकित्साकर्मियों ने सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) करके उसे होश में लाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली.

हैदराबाद के जिलाधिकारी अनुदीप दुरीशेट्टी ने आईएमएच का दौरा किया था. उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि उसे सरकारी उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल (ओजीएच) में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसकी पहले ही मृत्यु हो चुकी है. यह भी पढ़ें : Delhi: क्लासरूम कंस्ट्रक्शन घोटाला मामले में सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, ACB ने पूछताछ के लिए भेजा समन

अधिकारियों ने बताया कि मौत के कारणों की जांच जारी है. दुरीशेट्टी ने बताया कि मंगलवार शाम तक लगभग 65-70 मरीजों ने उल्टी और दस्त की शिकायत की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2025 01:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).