देश की खबरें | हमीरपुर में प्रेम प्रसंग के चलते तहसील कर्मी को गोली मारी, हालत गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के निवादा गांव में रविवार दोपहर एक व्यक्ति ने मौदहा तहसील में कार्यरत एक सरकारी कर्मचारी को गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत में कानपुर भेजा गया है।

हमीरपुर (उप्र), 28 फरवरी हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के निवादा गांव में रविवार दोपहर एक व्यक्ति ने मौदहा तहसील में कार्यरत एक सरकारी कर्मचारी को गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत में कानपुर भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी व्यक्ति का कथित संबंध घायल तहसील कर्मी की पत्नी से होना बताया जा रहा है।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर मौदहा तहसील में कार्यरत लिपिक (बाबू) पंकज तिवारी (40) अपने खेतों में कृषि कार्य करवा रहा था, उसी दौरान बाइक पर सवार होकर पहुंचे गांव के ही विनय सिंह ने उसपर दो चलाई जिसमें से एक गोली उसे लगी।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल पंकज को इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है और आरोपी विनय सिंह की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

घटना की वजह पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक सिंह ने कहा, "गांव में जो चर्चा है, उसके अनुसार आरोपी विनय सिंह के संबंध पंकज की पत्नी से हैं। इसी वजह से उसे गोली मारने की बात सामने आ रही है।हालांकि, अभी जांच चल रही है।"

एसपी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड