Rajasthan Shocker: टोंक जिले में कुंए में लटका मिला किशोर का शव
राजस्थान के टोंक जिले में 13 वर्षीय एक लड़के की हत्या का मामला सामने आया है। किशोर की हत्या कर उसका शव कुएं में लटका दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जयपुर, 17 दिसंबर: राजस्थान के टोंक जिले में 13 वर्षीय एक लड़के की हत्या का मामला सामने आया है. किशोर की हत्या कर उसका शव कुएं में लटका दिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. उसने रविवार को बताया कि बच्चे की पहचान अमरीश मीणा के रूप में हुई है, जो आठवीं कक्षा का छात्र था. उसके अनुसार अज्ञात आरोपी ने अमरीश की हत्या कर दी और उसके शव को हाथ-पैर बांधकर मेहंदवास इलाके में एक कुएं में लटका दिया.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमरीश को आखिरी बार उसके पिता ने तब देखा था जब वह खेत की ओर जा रहा था. अधिकारी ने बताया, ‘‘पीड़ित के पिता ने कहा है कि उन्होंने शाम करीब पांच बजे अमरीश को साइकिल से खेत की ओर जाते हुए देखा था. उन्होंने उसे शाम को बाहर न जाने के लिए भी कहा था. लेकिन अमरीश ने कहा कि वह जल्द ही वापस आ जाएगा. जब वह नहीं लौटा, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी.’’पुलिस ने कहा कि बाद में, परिवार और पड़ोसियों ने लड़के का शव कुएं में लटका हुआ पाया और उसके हाथ एवं पैर पीछे से बंधे हुए थे.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2023 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

