एजेंसी न्यूज

Delhi Shocker: तिमारपुर में किशोर ने व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या की

उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में आपसी रंजिश में किशोर ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Delhi Shocker: तिमारपुर में किशोर ने व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या की
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

नयी दिल्ली, 10 मई: उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में आपसी रंजिश में किशोर ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) कार्यालय के पास फतेह सिंह रोड पर हुई इस घटना के संबंध रात करीब दस बजे फोन पर सूचना मिली थी. यह भी पढ़ें: Death Sentence: गुजरात में छह साल की भांजी से दुष्कर्म और उसकी हत्या करने वाले मामा को फांसी की सजा

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने पर कुणाल उर्फ ​​बल्लू घायल हालत में मिला और उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कलसी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया था.

उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और उसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया.

अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि आरोपी और उक्त व्यक्ति के बीच पहले से विवाद चल रहा था.

साजन पवनेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2023 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).