देश की खबरें | मुंबई में किशोर ने पांच साल की बच्ची से किया बलात्कार, गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण मुंबई के एक सरकारी स्कूल परिसर में एक किशोर ने पांच साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मुंबई, आठ जनवरी दक्षिण मुंबई के एक सरकारी स्कूल परिसर में एक किशोर ने पांच साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने शनिवार देर रात पालघर जिले के नालासोपारा इलाके से 15 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने कहा कि घटना शनिवार दोपहर की है, जब आरोपी बच्ची को बहला फुसला कर स्कूल ले गया और उसके साथ कथित बलात्कार किया।
अधिकारी ने कहा कि आरोपी मौके से भाग गया, लेकिन बच्ची अपने घर पहुंच गयी और अपने माता-पिता को सूचित किया।
उन्होंने कहा कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
अधिकारी ने कहा कि पुसिस ने बांद्रा, खार, चेंबूर, नागपाड़ा समेत अन्य जगहों पर छापेमारी की और आरोपी को नालासोपारा से गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)