एजेंसी न्यूज

ग्रेटर नोएडा में किशोरी से बलात्कार, आरोपी फरार; मामला दर्ज

ग्रेटर नोएडा में शनिवार को 12 साल की एक किशोरी के साथ एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार यह घटना तब हुई जब लड़की को उसकी मामी आरोपी के पास ले गई थी. इस मामले में दनकौर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

ग्रेटर नोएडा में किशोरी से बलात्कार, आरोपी फरार; मामला दर्ज
दुष्कर्म/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नोएडा, 31 जनवरी: ग्रेटर नोएडा में शनिवार को 12 साल की एक किशोरी के साथ एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार यह घटना तब हुई जब लड़की को उसकी मामी आरोपी के पास ले गई थी. पुलिस उपायुक्त (महिला एवं बाल सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने कहा कि महिला और पुरुष दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनको गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

उन्होंने बताया, "लड़की अपने ननिहाल गई हुई थी. उसकी मामी उसे गलत इरादे से एक स्थान पर ले गई और लड़की को उस व्यक्ति को सौंप दिया जो उसका परिचित था. इसके बाद वह मौके से भाग गई." यह भी पढ़ें: पंजाब: CM अमरिंदर सिंह ने बीजेपी पर किया पलटवार, कहा- आप क्या जानें राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा

उन्होंने बताया, "उस व्यक्ति ने लड़की के साथ मारपीट की और उससे बलात्कार किया. बाद में, उसने नाबालिग को किसी से घटना के बारे में जिक्र करने पर मारने की धमकी दी." शुक्ला ने बताया कि इस मामले में दनकौर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2021 01:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).