एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बीकानेर में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बीकानेर में 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी और कहा कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

देश की खबरें | बीकानेर में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जयपुर, दो मई राजस्थान के बीकानेर में 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी और कहा कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी किशोरी को अपने दोस्त के कमरे में ले गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो एक कंपनी के ‘प्रतिनिधि’ के रूप में काम करता है।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद लड़की की तबीयत खराब हो गई और उसे इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बीकानेर के पुलिस अधीक्षक कविंद्र सिंह सागर ने कहा, "नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के संबंध में शिकायत मिली है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।"

शिकायत के अनुसार, आरोपी युवक मासूम जाट की कुछ महीने पहले ही लड़की से दोस्ती हुई थी। लड़की 30 अप्रैल को अपने दादा-दादी के घर गई थी और उसने लौटने में मदद के लिए युवक से संपर्क किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी लड़की को उसके घर ले जाने के बजाय एक कमरे में ले गया और कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया।

लड़की ने घर लौटकर परिवार वालों को आपबीती बताई। तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता का बयान एक मई को दर्ज किया गया और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पृथ्वी संतोष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2025 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).