विदेश की खबरें | कैलिफोर्निया में पार्टी के दौरान गोलीबारी में किशोरी की मौत, पांच घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस प्रमुख बिली ऑलड्रिज ने कहा कि गोलीबारी की घटना के बारे अधिकारियों को तड़के करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिली। उन्होंने पाया कि चिको में एक इमारत में स्थित अपार्टमेंट में छह लोगों को गोली लगी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पुलिस प्रमुख बिली ऑलड्रिज ने कहा कि गोलीबारी की घटना के बारे अधिकारियों को तड़के करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिली। उन्होंने पाया कि चिको में एक इमारत में स्थित अपार्टमेंट में छह लोगों को गोली लगी है।

उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक किशोरी की मौत हो गई।

ऑलड्रिज ने कहा कि 21 और 19 साल के दो युवक तथा 17 साल की एक किशोरी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है।

पुलिस प्रमुख के मुताबिक, 18 और 20 वर्ष के दो अन्य युवकों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की घटना के बाद आसपास के इलाके के लोगों को कोई खतरा नहीं है। हालांकि, अधिकारियों ने हमलावर को लेकर कोई सूचना जारी नहीं की है।

ऑलड्रिज ने बताया कि पुलिस को गोलीबारी की घटना के करीब 30 मिनट पहले इसी स्थान पर फोन करके बुलाया गया था और उसने हथियार लहराने के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को 24 से रौंदा, सैम करन और जेमी ओवरटन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम ITA मैच का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा ऑस्ट्रेलिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच 30वें मुकाबले में कैसा रहेगा पल्लेकेले की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\