एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बंगाल में बम विस्फोट में किशोर की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में सोमवार को एक बम विस्फोट में एक किशोर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बंगाल में बम विस्फोट में किशोर की मौत

कोलकाता, छह मई पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में सोमवार को एक बम विस्फोट में एक किशोर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना हुगली जिले के पांडुआ में एक तालाब के पास घटी जहां कुछ लड़के खेल रहे थे तभी विस्फोट हो गया।

पुलिस ने बताया कि विस्फोट में घायल हुए एक लड़के की पांडुआ के एक अस्पताल में मौत हो गई, वहीं दो अन्य घायल किशोरों को बेहतर उपचार के लिए चिनसुराह के एक अस्पताल में भेजा गया है।

पुलिस ने कहा कि जांच शुरू हो गई है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थानीय सांसद लॉकेट चटर्जी ने तृणमूल कांग्रेस पर विस्फोट में शामिल होने का आरोप लगाया है।

उन्होंने दावा किया कि यह पांडुआ में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के चुनाव प्रचार अभियान से पहले डर पैदा करने की सत्तारूढ़ दल की राजनीति का हिस्सा है।

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी आज पांडुआ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2024 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).