Mumbai: बहुमंजिला इमारत की 15वीं मंजिल से कूदकर किशोरी ने की आत्महत्या
मुंबई में एक परिवार के लिए घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही 15 वर्षीय एक किशोरी ने एक बहुमंजिला इमारत की 15वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
मुंबई, 31 मार्च: मुंबई में एक परिवार के लिए घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही 15 वर्षीय एक किशोरी ने एक बहुमंजिला इमारत की 15वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना बुधवार सुबह मुंबई के अग्रीपाड़ा इलाके में हुई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. Maharashtra: शनिवार से सभी कोरोना प्रतिबंध होंगे खत्म, मास्क पहनना भी अनिवार्य नहीं.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि किशोरी अवसाद में थी और उसने 15वीं मंजिल के फ्लैट के भोजन कक्ष की खिड़की से छलांग लगा दी, जहां वह काम कर रही थी.
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने इमारत और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की है और इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं दिखा. हालांकि किशोरी की मां ने पुलिस से आगे की जांच करने का अनुरोध किया है.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्थानीय पुलिस को सुबह करीब 7.55 बजे फोन आया कि एक लड़की ने क्लासिक टावर बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली है. उसका शव इमारत की तीसरी मंजिल पर खुले बगीचे में मिला था.
बताया जा रहा है कि किशोरी अवसाद में थी. उसकी सहयोगी के अनुसार, वह शिकायत करती थी कि वह एक दयनीय जीवन जी रही है. पुलिस ने उसके नियोक्ता का बयान दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2022 09:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

