देश की खबरें | नोएडा में किशोरी ने की खुदकुशी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा में शनिवार शाम को 16 वर्षीय एक किशोरी अपने घर पर फंदे से लटकी मिली।
नोएडा (उत्तर प्रदेश), 12 सितंबर उत्तर प्रदेश के नोएडा में शनिवार शाम को 16 वर्षीय एक किशोरी अपने घर पर फंदे से लटकी मिली।
पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त किशोरी के परिवार के सदस्य घर पर ही थे । वह अपने कमरे में गयी और फंदे से लटककर जान दे दी।
फेज-तीन थाना के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘परिवार वालों ने लड़की का शव फंदे से लटका हुआ देखा जिसके बाद हमें इसकी सूचना दी गयी।’’
लड़की के पिता कोंडली में श्रृंगार सामग्री की दुकान चलाते हैं।
अधिकारी ने बताया, ‘‘लड़की काफी समय अपने फोन पर बिताती थी। वह किसी से बात करती थी। ऐसा प्रतीत होता है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है। उसने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल यह पता नहीं चला है। ’’
पुलिस ने बताया कि शव का अंत्यपरीक्षण कराया जा रहा और मामले में आगे जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)