देश की खबरें | पिता की डांट पर किशोर ने आत्महत्या की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 30 अगस्त नोएडा थाना क्षेत्र के फेस-3 थाना क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी में रहने वाले 16 वर्षीय किशोर ने रविवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी में रहने वाले पोप सिंह के 16 वर्षीय बेटे फूल सिंह ने रविवार को अपने घर पर पंखे से कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के दो हजार 924 नए मामले दर्ज, 10 संक्रमितों की हुई मौत.

उन्होंने बताया कि पिता ने किसी बात को लेकर बेटे को डांट दिया था, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया है । अपर उपायुक्त ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक अन्य घटनाक्रम में उन्होंने बताया कि फेज -3 पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का एक कैंटर बरामद किया है जबकि एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 92 पव्वा दारू बरामद किया है।

यह भी पढ़े | असदुद्दीन ओवैसी ने लगाया आरोप, कहा- NDA सरकार कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न समस्या से निपटने को लेकर चिंतित नहीं.

अग्रवाल ने बताया कि थाना फेस- 3 पुलिस ने रविवार को मोहम्मद असलम पुत्र शकूर निवासी जनपद संभल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने चोरी का एक आयशर कैंटर बरामद किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने चोरी की कई वारदातें करना स्वीकार की है।

उन्होंने बताया कि थाना फेस -3 पुलिस ने बहलोलपुर गांव के पास से अफजल नामक युवक को गिरफ्तार कर, उसके पास से 92 पौवा हरियाणा मार्का शराब बरामद किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)