देश की खबरें | तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए प्रौद्योगिकी, मानव आसूचना के बीच तालमेल की जरूरत: पंकज कुमार सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को कहा कि देश में हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए प्रौद्योगिकी और मानव आसूचना के बीच तालमेल की जरूरत है।

नयी दिल्ली, 11 फरवरी पूर्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को कहा कि देश में हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए प्रौद्योगिकी और मानव आसूचना के बीच तालमेल की जरूरत है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रवर्तन एजेंसियां ​​मादक द्रव्यों के अवैध व्यापार में शामिल लोगों का पता पाने के लिए ‘‘डार्क नेट’’ को खंगाल रही हैं।

सिंह ने तस्करी रोधी दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘आज ‘डार्क नेट’ पर बहुत से मादक द्रव्यों और हथियारों का कारोबार हो रहा है... कानून प्रवर्तन एजेंसियां ​​इन सभी सूचनाओं के लिए ‘डार्क नेट’ पर नजर रख रही हैं, ताकि इन लोगों को पकड़ा जा सके... प्रौद्योगिकी को अपनाना होगा, लेकिन इसके अंत में रचनात्मक हिस्सा, मानवीय हिस्सा तो होना ही होगा। प्रौद्योगिकी और मानव आसूचना ही (तस्करों को पकड़ने का) रास्ता है।’’

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की ओर से पिछले साल दिसंबर में जारी भारत में तस्करी रिपोर्ट के मुताबिक, डीआरआई अधिकारियों ने वित्त वर्ष 2023-24 में 2,242 करोड़ रुपये मूल्य का लगभग 8,224 किलोग्राम प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किया।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में कोकीन की जब्ती में वृद्धि देखी गई है।

वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान, डीआरआई ने 1,319 किलोग्राम सोना जब्त किया और भारत की खुली पूर्वी सीमाओं, खासकर बांग्लादेश तथा म्यांमा से लगती खुली सीमाओं के जरिये तस्करी भी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए एक बड़ी चिंता के रूप में उभरी है।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के सदस्य मोहन कुमार सिंह ने कहा कि प्रवर्तन एजेंसियां ​​अपराधियों या अपराध का वित्तपोषण करने वाले लोगों को पकड़ने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें