जरुरी जानकारी | माइक्रोसॉफ्ट की ऑनलाइन सेवाओं में आई तकनीकी खामी, कुछ घंटों तक रहा अवरोध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. माइक्रोसॉफ्ट की ऑनलाइन सेवाओं- टीम्स और आउटलुक पर बुधवार को अचानक तकनीकी खामी आ गई, जो कुछ घंटों बाद ठीक कर दी गई। कंपनी ने कहा है कि वह दोनों सेवाओं में सुधार की निगरानी कर रही है।

नयी दिल्ली, 25 जनवरी माइक्रोसॉफ्ट की ऑनलाइन सेवाओं- टीम्स और आउटलुक पर बुधवार को अचानक तकनीकी खामी आ गई, जो कुछ घंटों बाद ठीक कर दी गई। कंपनी ने कहा है कि वह दोनों सेवाओं में सुधार की निगरानी कर रही है।

भारत समेत दुनियाभर में हजारों उपयोगकर्ताओं ने परेशानी होने की शिकायत की। कंपनी ने अपनी टीम्स और आउटलुक सेवाओं में खामी की बात कही है।

नेटवर्क में गड़बड़ी की जांच करने वाले मंच डाउन डिटेक्टर के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में अवरोध की शिकायतें अंतरराष्ट्रीय मानक समय (आईएसटी) के अनुसार दोपहर एक बजे आना शुरू हुईं।

माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार, सेवाएं कुछ घंटों बाद ही बहाल हो गईं लेकिन कुछ सेवाओं में ग्राहक लगातार शिकायत दर्ज करते रहे।

माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी माइक्रोसॉफ्ट 365 सेवाओं में अवरोध के लिए संभावित नेटवर्किंग समस्या को पाया और कहा कि उसने एक ऐसे नेटवर्क परिवर्तन को वापस ले लिया है, जिसे वह इस समस्या का कारण मान रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\