जरुरी जानकारी | आयकर पोर्टल पर फिर तकनीकी खामी, इन्फोसिस को ठीक करने का निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आयकर विभाग ने मंगलवार को कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस को ई-फाइलिंग पोर्टल में ‘सर्च’ विकल्प में खामियों को दूर करने का निर्देश दिया गया है।

नयी दिल्ली, सात जून आयकर विभाग ने मंगलवार को कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस को ई-फाइलिंग पोर्टल में ‘सर्च’ विकल्प में खामियों को दूर करने का निर्देश दिया गया है।

कई प्रयोगकर्ताओं ने आयकर विभाग के पोर्टल के उपयोग के दौरान उत्पन्न समस्या की शिकायत की है। मंगलवार को पोर्टल में सेंध लगने की भी शिकायत की गयी। यह मामला पोर्टल की शुरुआत की पहली वर्षगांठ पर सामने आया।

विभाग ने कहा कि इन्फोसिस प्राथमिकता के आधार पर इसका समाधान कर रही है।

आयकर विभाग ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘ई-फाइलिंग वेबसाइट की ‘सर्च’ से जुड़े विकल्प में समस्या हमारे संज्ञान में आई है। आयकर विभाग ने इन्फोसिस को इस मामले पर गौर करने का निर्देश दिया है। कंपनी ने कहा है कि वह प्राथमिकता के आधार पर मामले का समाधान कर रही है।’’

वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने यह भी कहा कि पोर्टल के आंकड़ों में कोई सेंध नहीं लगी है। मंगलवार को नये आयकर पोर्टल की शुरुआत की पहली वर्षगांठ थी।

नया ई-फाइलिंग पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंकमटैक्स डॉट गॉव डॉट इन (www.incometax.gov.in) सात जून, 2021 को शुरू किया गया था। शुरू में कई बार पोर्टल पर करदाताओं और पेशेवरों को कर रिटर्न और अन्य फॉर्म जमा करने में समस्या उत्पन्न हुई थी। इसके कारण सरकार को करदाताओं के लिये कर रिटर्न और अन्य संबंधित फॉर्म भरने की समयसीमा बढ़ानी पड़ी थी।

पोर्टल विकसित करने की जिम्मेदारी 2019 में इन्फोसिस को दी गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\