देश की खबरें | अवैध मंदिर निर्माण मामले की जांच के लिए टीम सुंदरढूंगा रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बागेश्वर की जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने एक स्वयंभू बाबा द्वारा सुंदरढूंगा में 12000 फुट से अधिक की उंचाई पर पारिस्थितिकीय रूप से संवेदनशील क्षेत्र में एक मंदिर का अवैध रूप से निर्माण किए जाने के मामले की जांच के लिए अधिकारियों की एक टीम मौके पर भेजी है ।

पिथौरागढ़, 18 जुलाई बागेश्वर की जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने एक स्वयंभू बाबा द्वारा सुंदरढूंगा में 12000 फुट से अधिक की उंचाई पर पारिस्थितिकीय रूप से संवेदनशील क्षेत्र में एक मंदिर का अवैध रूप से निर्माण किए जाने के मामले की जांच के लिए अधिकारियों की एक टीम मौके पर भेजी है ।

यह कदम आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों की शिकायत के आधार पर उठाया गया है जिसमें उन्होंने उस मंदिर में रहने वाले 'बाबा' पर पास ही स्थित झील 'देवीकुंड' में स्नान कर उसे अपवित्र करने का भी आरोप लगाया है ।

गांव वालों का कहना है कि देवीकुंड में वे अपने देवी—देवताओं की मूर्तियों को स्नान कराते हैं और इसलिए उसमें स्नान कर 'बाबा' ने उसे अपवित्र कर दिया है ।

जिलाधिकारी ने कहा कि 'बाबा' न केवल स्वयं देवीकुंड में स्नान कर रहा है बल्कि वहां जाने वाले पर्यटकों को भी ऐसा करने के लिए बढ़ावा दे रहा है ।

उन्होंने कहा कि सुंदरढूंगा भेजी गयी 14 सदस्यीय टीम में पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल, राजस्व और वन विभाग के अधिकारी शामिल हैं ।

पाल ने कहा कि यह टीम इस बात की भी जांच करेगी कि इतनी उंचाई पर किए गए निर्माण में अभयारण्य कानूनों का उल्लंघन तो नहीं किया गया क्योंकि नंदादेवी बायोस्फीयर का एक बड़ा हिस्सा सुंदरढूंगा क्षेत्र में पड़ता है ।

अपना नाम चैतन्य आकाश बताने वाले 'बाबा' का दावा है कि देवी भगवती उनके सपने में आयी थीं और उन्होंने उसे मंदिर बनाने का आदेश दिया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\