देश की खबरें | विद्यार्थियों को रोजाना की दिक्कतों को सुलझाने के लिए तकनीक का उपयोग सिखाना 'अच्छी चीज' : केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि 10वीं और 11वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को दिन-प्रतिदिन की समस्याओं को सुलझाने के लिए तकनीक का प्रयोग सिखाया जा रहा है, जो एक 'अच्छी चीज' है। केजरीवाल ने कहा कि इससे पहले आज तक ऐसा नहीं हुआ था।

नयी दिल्ली, छह जुलाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि 10वीं और 11वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को दिन-प्रतिदिन की समस्याओं को सुलझाने के लिए तकनीक का प्रयोग सिखाया जा रहा है, जो एक 'अच्छी चीज' है। केजरीवाल ने कहा कि इससे पहले आज तक ऐसा नहीं हुआ था।

केजरीवाल दिल्ली रोबोटिक्स लीग के फाइनल के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पहले की शिक्षा प्रणाली विद्यार्थियों को दिन-प्रतिदिन की समस्याओं का समाधान खोजने के लिए प्रशिक्षित नहीं कर पाती थी।

केजरीवाल ने कहा, ''मैंने आईआईटी-खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। मैं छुट्टियों में अपने गांव जाता था। एक बार, मेरे दादाजी ने मुझसे एक पंखा ठीक करने के लिए कहा। मैंने उनसे कहा कि मैं यह ठीक नहीं कर सकता।''

मुख्यमंत्री के अनुसार उनके दादाजी ने कहा कि वह आईआईटी में पढ़ाई करते हैं लेकिन एक पंखा भी नहीं ठीक कर सकते।

केजरीवाल ने कहा, ''उन दिनों, मुझे लगता था कि हमारा शिक्षा तंत्र हमारी दिन-प्रतिदिन की समस्याओं से बिल्कुल अलग-थलग है। हमें ऐसी चीजें सिखाई जा रही हैं जिनसे हमारी रोजमर्रा की समस्याएं हल नहीं होतीं।'' उन्होंने कहा कि लेकिन मैं खुश हूं कि आज 10वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को तकनीक का प्रयोग कर दिन-प्रतिदिन की समस्याओं को हल करना सिखाया जा रहा है।

केजरीवाल ने फाइनल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू