Odisha: ओडिशा में 10 साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म करने के मामले में शिक्षक गिरफ्तार
ओडिशा के जाजपुर जिले में 10 साल के बच्चे के साथ कथित कुकर्म करने के आरोप में बुधवार को एक स्कूल के शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है.
जाजपुर, 12 अगस्त : ओडिशा (Odisha) के जाजपुर जिले में 10 साल के बच्चे के साथ कथित कुकर्म करने के आरोप में बुधवार को एक स्कूल के शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सरकारी प्राथमिक स्कूल का शिक्षक धरमशाला इलाके के एक गांव में बच्चे को उसके घर में निजी ट्यूशन देता था.
पुलिस के मुताबिक, उसने सोमवार की रात बच्चे के साथ इस कृत्य को कथित रूप से अंजाम दिया. पुलिस के अनुसार, घटना के समय उसके माता पिता घर पर नहीं थे शिक्षक ने किसी को भी कुछ नहीं बताने की धमकी दी. यह भी पढ़ें : तकनीकी खराबी के कारण ISRO का GSLV-F10/EOS-03 मिशन पूरा नहीं हो सका
उन्होंने बताया कि बच्चे ने माता-पिता के घर लौटने पर उन्हें आपबीती बताई, जिसके बाद मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और बुधवार को शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद शिक्षक को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2021 01:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

