एजेंसी न्यूज

Noida: नोएडा के स्कूल में ऑटिज्म से पीड़ित लड़के के साथ मारपीट के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 55 स्थित एक निजी स्कूल के शिक्षक ने ऑटिज्म से पीड़ित 10 वर्षीय लड़के के साथ कथित तौर पर मारपीट की. इस घटना का कथित वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ.

Noida: नोएडा के स्कूल में ऑटिज्म से पीड़ित लड़के के साथ मारपीट के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

नोएडा, 29 मार्च : उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 55 स्थित एक निजी स्कूल के शिक्षक ने ऑटिज्म से पीड़ित 10 वर्षीय लड़के के साथ कथित तौर पर मारपीट की. इस घटना का कथित वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ.

लड़के के परिवार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया और स्कूल को सील कर दिया गया. लड़के के परिवार को मारपीट की इस घटना के बारे में तब पता चला जब शुक्रवार को इसका वीडियो गलती से माता-पिता और स्कूल अधिकारियों के व्हाट्सऐप समूह पर साझा हो गया. यह घटना बुधवार को हुई थी. इस वीडियो में शिक्षक को लड़के के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है. यह भी पढ़ें : मप्र: व्यापम घोटाले के व्हिसलब्लोअर और एसआई पुलिस कार्रवाई के दौरान घायल

इसके तुरंत बाद, लड़के के परिवार ने आरोपी शिक्षक, स्कूल प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य और अन्य के खिलाफ सेक्टर 58 पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. बच्चे के पिता वरुण गोयल ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘मेरा बेटा एक निजी स्कूल में कक्षा एक का छात्र है. वह ऑटिज्म से पीड़ित है और उसे विशेष देखभाल और ध्यान की आवश्यकता है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2025 03:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).