Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में शिक्षिका पर उत्पीड़न का आरोप, छात्रा ने की आत्महत्या
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक 12 वर्षीय छात्रा ने अपने स्कूल की शिक्षिका के कथित उत्पीड़न से परेशान होकर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
अंबिकापुर, 8 फरवरी : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक 12 वर्षीय छात्रा ने अपने स्कूल की शिक्षिका के कथित उत्पीड़न से परेशान होकर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. शहर पुलिस अधीक्षक (अंबिकापुर) एस राजनाला ने कहा कि छात्रा के कमरे से बरामद सुसाइड नोट के आधार पर शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया गया है.
उन्होंने बताया कि एक निजी स्कूल की कक्षा छह की छात्रा मंगलवार देर रात मानिपुर पुलिस थाना क्षेत्र के दर्रीपारा इलाके में अपने घर के एक कमरे की छत से लटकी पाई गई. राजनाला ने कहा कि कमरे में एक सुसाइड नोट पाया गया जिसमें छात्रा ने शिक्षिका पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा,‘‘ फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव का पोस्टमॉर्टम किया गया. छात्रा के माता-पिता, स्कूल के छात्रों और शिक्षकों के बयान दर्ज किए गए. हस्तलिपि विशेषज्ञों ने सुसाइड नोट की जांच की है.’’ यह भी पढ़ें : देश की समृद्धि को नजर ना लगे, इसलिए ‘काला टीका’ जरूरी: मोदी का कांग्रेस के ‘ब्लैक पेपर’ पर तंज
अधिकारी ने बताया कि जांच के आधार पर शिक्षिका के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 305 (बच्चे को आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच जारी है. अंग्रेजी में लिखे सुसाइड नोट में छात्रा ने दावा किया कि उसका और उसके दो मित्रों के पहचान पत्र शिक्षिका ने छीन लिए. इस पत्र पर छह फरवरी की तारीख अंकित है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2024 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

