ताजा खबरें | देश की समृद्धि को नजर ना लगे, इसलिए ‘काला टीका’ जरूरी: मोदी का कांग्रेस के ‘ब्लैक पेपर’ पर तंज
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ ‘ब्लैक पेपर’ जारी किए जाने का स्वागत किया और विपक्षी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश की समृद्धि को नजर ना लगे, इसके लिए ‘काला टीका’ बहुत जरूरी होता है।
नयी दिल्ली, आठ फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ ‘ब्लैक पेपर’ जारी किए जाने का स्वागत किया और विपक्षी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश की समृद्धि को नजर ना लगे, इसके लिए ‘काला टीका’ बहुत जरूरी होता है।
राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों की विदाई के अवसर पर उच्च सदन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी की।
इससे कुछ देर पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ 'ब्लैक पेपर' जारी किया, जिसमें महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक न्याय, किसान और कई अन्य विषयों पर सरकार की ‘विफलताओं’ का उल्लेख किया गया है।
मोदी ने उनकी सरकार के खिलाफ ‘ब्लैक पेपर’ लाने के लिए खरगे को धन्यवाद दिया और अपनी सरकार द्वारा किए जा रहे अच्छों कामों के बीच इसे नजर न लगे जाए इसलिए उसे 'काला टीका' कहा ।
प्रधानमंत्री ने विरोध के तौर पर सदन में विपक्षी सदस्यों द्वारा पहने जाने वाले काले कपड़ों का भी जिक्र किया और कहा, ‘‘हमने राज्यसभा में फैशन परेड भी देखी जिसमें कुछ सदस्य काले कपड़ों में आए।’’
बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए परिवार के सदस्यों की ओर से अक्सर उसे काला टीका लगाए जाने के प्रचलन का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘आज देश पिछले 10 साल में समृद्धि के नए-नए शिखर पर पहुंच रहा है। एक भव्य-दिव्य वातावरण बना है, उसको नजर न लग जाए... इसलिए काला टीका करने का एक प्रयास हुआ है।’’
इसके लिए उन्होंने खरगे को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश की प्रगति की यात्रा को कोई नजर न लग जाए। उन्होंने कहा, ‘‘कोई न नजर न लग जाए, इसलिए आज आपने जो काला टीका किया है... मैं तो सोच रहा था सब काले कपड़ों में आएंगे लेकिन शायद वह ब्लैक पेपर तक आ गया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैं उसका भी स्वागत करता हूं। क्योंकि जब भी अच्छी बात होती है, नजर न लग जाए, इसलिए काला टीका बहुत जरूरी होता है। और उस पवित्र काम को और आपकी (खरगे) उम्र के व्यक्ति से हो तो जरा अच्छा रहता है। तो मैं इसके लिए भी आपका आभार व्यक्त करता हूं।’’
इससे पहले, खरगे ने 'ब्लैक पेपर' जारी किया जिसे कांग्रेस ने इसे '10 साल, अन्याय काल' नाम दिया है।
उन्होंने सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर उनकी विफलताएं छिपाने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसे में इस सरकार के खिलाफ 'ब्लैक पेपर' लाने का फैसला किया गया।
कांग्रेस ने यह 'ब्लैक पेपर' ऐसे समय जारी किया है जब सरकार ने पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के 10 साल के कार्यकाल पर एक 'श्वेत पत्र' जारी करने की घोषणा की है।
ब्रजेन्द्र
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2024 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

