जरुरी जानकारी | जनवरी-अगस्त में चाय का निर्यात 14.8 प्रतिशत बढ़कर 14.02 करोड़ किलोग्राम पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत से चाय का निर्यात कैलेंडर वर्ष 2022 के पहले आठ महीनों (जनवरी-अगस्त) में 14.8 प्रतिशत बढ़कर 14 करोड़ 2.8 लाख किलोग्राम हो गया। चाय बोर्ड के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
कोलकाता, 17 नवंबर भारत से चाय का निर्यात कैलेंडर वर्ष 2022 के पहले आठ महीनों (जनवरी-अगस्त) में 14.8 प्रतिशत बढ़कर 14 करोड़ 2.8 लाख किलोग्राम हो गया। चाय बोर्ड के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
पिछले साल की समान अवधि में चाय का निर्यात 12 करोड़ 21.8 लाख किलोग्राम रहा था।
आंकड़ों के अनुसार, रूस, यूक्रेन और कजाकिस्तान सहित सीआईएस देश 2022 के पहले आठ महीनों में तीन करोड़ 5.6 लाख किलोग्राम के साथ भारतीय चाय के सबसे बड़े आयातक बने रहे। एक साल पहले की समान अवधि में इन देशों को दो करोड़ 91.3 लाख किलोग्राम चाय का निर्यात हुआ था।
उद्योग सूत्रों ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच ‘‘युद्ध के कारण आसमान छूती निर्यात एवं कंटेनर लागत’’ के कारण चाय के निर्यात में पर्याप्त वृद्धि नहीं हुई।
सीआईएस देशों के बाद, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) दो करोड़ 38.4 लाख किलोग्राम चाय आयात करने वाला दूसरा सबसे बड़ा आयातक देश था। वर्ष 2021 की समान अवधि में वहां चाय का निर्यात 92.7 लाख किग्रा रहा था।
अमेरिका द्वारा ईरान पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों के कारण 2022 के पहले आठ महीनों में पश्चिम एशियाई देश को चाय के निर्यात में वृद्धि नहीं हुई।
चाय के सबसे बड़े उत्पादक और इसका सबसे अधिक उपभोग करने वाले देश चीन में निर्यात इस साल जनवरी से अगस्त तक पिछले साल की समान अवधि के 40.5 लाख किलोग्राम से घटकर 35.5 लाख किलोग्राम रह गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2022 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

