देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में तेदेपा नेता के काफिले पर हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चित्तूर जिले में तेदेपा के नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर हमला किया, जिसमें एक नेता के सिर में चोट आई और चार कारें क्षतिग्रस्त हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती, 11 दिसंबर आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चित्तूर जिले में तेदेपा के नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर हमला किया, जिसमें एक नेता के सिर में चोट आई और चार कारें क्षतिग्रस्त हो गई।

विपक्षी पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा, फसल के साथ बिजली भी पैदा करेंगे किसान.

हिंसा को कैमरे में कैद करने की कोशिश कर रहे कुछ मीडियाकर्मियों पर भी हमला किया गया और तेलुगु टीवी चैनलों के संवाददाताओं के कैमरे व फोन तोड़ दिए गए। इसके बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया।

तेदेपा महासचिव एन किशोर कुमार रेड्डी की अगुवाई में पार्टी नेता घटनास्थल पर धरने पर बैठ गए जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया और कार्यकर्ताओं को तितर बितर किया।

यह भी पढ़े | बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ता कल AAP के 62 विधायकों के निवास या कार्यालय के बाहर करेंगे प्रदर्शन- IMD: 11 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

किशोर कुमार रेड्डी पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी के छोटे भाई हैं।

तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने किशोर तथा अन्य नेताओं से फोन पर बात कर घटना के बारे में जानकारी ली।

यह घटना अंगाल्लू क्रॉसरोड्स पर तब हुई जब तेदेपा के नेता बी कोठकोटा गांव से लौट रहे थे जहां वे पार्टी के एक कार्यकर्ता के निधन के बाद परिवार को सांत्वना देने गए थे।

तेदेपा के प्रदेश प्रमुख के अचन्नायडू ने आरोप लगाया कि जब गाड़ियां अंगाल्लू पहुंची तो वाईएसआरसी के करीब 200 कार्यकर्ताओं ने अचानक पथराव शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि पथराव में किशोर रेड्डी और पार्टी के कोडपा जिले के प्रमुख श्रीनिवासुलू रेड्डी की कार समेत चार गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया गया।

उन्होंने बताया कि पथराव में वरिष्ठ नेता आर मधुबाबू को सिर में चोट आई है जबकि पार्टी के कुछ कार्यकर्ता जख्मी हुए हैं।

एक बयान में चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया कि तेदेपा नेताओं पर हमला वाई एस जगन मोहन रेड्डी के "फांसीवादी शासन" को दिखाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून का शासन नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

चित्तूर के पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी तत्काल प्रतिक्रिया के लिए उपलब्ध नहीं थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान