जरुरी जानकारी | टीसीएस का निदेशक मंडल 7 अक्टूबर को शेयर बॉयबैक पर करेगा विचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सविर्सिज (टीसीएस) का निदेशक मंडल कंपनी शेयरों को वापस खरीदने के प्रस्ताव पर इस सप्ताहांत विचार करेगा।

नयी दिल्ली, पांच अक्ट्रबर देश की सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सविर्सिज (टीसीएस) का निदेशक मंडल कंपनी शेयरों को वापस खरीदने के प्रस्ताव पर इस सप्ताहांत विचार करेगा।

टीसीएस ने रविवार रात शेयर बाजारों को भेजी नियामकीय सूचना में इसकी जानकारी देते हुये कहा ‘‘ .... कंपनी का निदेशक मंडल 7 अक्टूबर 2020 को होने वाली बैठक में शेयर बॉयबैक के प्रस्ताव पर विचार करेगा।’’

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस दुष्कर्म मामले के आरोपियों पर इनाम की घोषणा करने वाले कांग्रेसी नेता निजाम मलिक हुए गिरफ्तार, मामला दर्ज.

शेयरों को वापस खरीदने के बारे में कोई अन्य ब्यौरा नहीं दिया गया।

इसमें कहा गया कि इस दौरान नदेशक मंडल कंपनी के सितंबर तिमाही के वित्तीय परिणामों और दूसरा अंतरिम लाभांश घोषित करने के बारे में भी विचार करेगा।

यह भी पढ़े | Gandhi Jayanti 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रभावित मोदी सरकार.

वर्ष 2018 में भी कंपनी ने 16,000 करोड़ रुपये के शेयरों की वापस खरीद योजना पर अमल किया था। यह खरीद 2,100 रुपये प्रति शेयर की दर पर की गई थी जिसमें करीब 7.61 करोड़ शेयरों को वापस खरीदा गया। वर्ष 2017 में भी कंपनी ने इसी तरह के शेयर खरीद कार्यक्रम पर अमल किया था।

टीसीएस की शेयर वापस खरीदने की यह पेशकश उसके दीर्घकालिक पूंजी आवंटन नीति का हिस्सा है। इसके जरिये कंपनी अपनी अतिरिक्त नकदी को शेयरधारकों को लौटाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\