देश की खबरें | तैयब मेहता की कलाकृति ‘ट्रस्ड बुल’ रिकॉर्ड 61.8 करोड़ रुपये में बिकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रसिद्ध चित्रकार एम.एफ. हुसैन की कृति ‘ग्राम यात्रा’ को क्रिस्टी द्वारा न्यूयॉर्क में 118 करोड़ रुपये में नीलाम करने के एक पखवाड़े के भीतर, उनके समकालीन और आधुनिकतावादी चित्रकार तैयब मेहता की कृति ‘ट्रस्ड बुल’ बुधवार को मुंबई में सैफरनआर्ट की 25वीं वर्षगांठ की नीलामी में 61.80 करोड़ रुपये में बिकी।

नयी दिल्ली, चार अप्रैल प्रसिद्ध चित्रकार एम.एफ. हुसैन की कृति ‘ग्राम यात्रा’ को क्रिस्टी द्वारा न्यूयॉर्क में 118 करोड़ रुपये में नीलाम करने के एक पखवाड़े के भीतर, उनके समकालीन और आधुनिकतावादी चित्रकार तैयब मेहता की कृति ‘ट्रस्ड बुल’ बुधवार को मुंबई में सैफरनआर्ट की 25वीं वर्षगांठ की नीलामी में 61.80 करोड़ रुपये में बिकी।

इसी के साथ ‘ट्रस्ड बुल’ मेहता की सबसे अधिक कीमत पर बिक्री वाली कलाकृति बन गई है। यह दुनिया भर में किसी नीलामी में बेची गई भारतीय कलाकार की दूसरी सबसे अधिक कीमत वाली कलाकृति है। ‘ट्रस्ड बुल’ ने अमृता शेरगिल की ‘द स्टोरी टेलर’ की बराबरी की है जो 2023 में इतनी ही कीमत पर बिकी थी।

नीलामी घर द्वारा जारी बयान के मुताबिक 1956 में बनाई गई यह पेंटिंग, मेहता के करियर को परिभाषित करने वाली श्रृंखला की पहली प्रमुख कृतियों में से एक है, जिसकी अनुमानित कीमत पांच से सात लाख रुपये है।

बयान के मुताबिक मेहता की एक अन्य अनाम कृति नौ करोड़ रुपये में बिकी, जबकि इसकी अनुमानित कीमत सात करोड़ रुपये थी।

बयान के मुताबिक इस वर्षगांठ समारोह ने नीलामी में दक्षिण एशियाई कला की सर्वाधिक मूल्य पर बिक्री का विश्व रिकार्ड बनाया है। इस दौरान 217.81 करोड़ रुपये मूल्य की कलाकृतियां बिकी। उसने बताया कि नीलामी के लिए इस सत्र में रखी गई सभी कलाकृतियां बिक गई हैं।

सैफरनआर्ट के सीईओ और सह-संस्थापक दिनेश वजीरानी ने एक बयान में कहा, ‘‘यह नीलामी न केवल दक्षिण एशियाई कला बाजार की ताकत को रेखांकित करती है, बल्कि वैश्विक प्रमुखता को भी दर्शाती है। पिछले 25 वर्षों से, हमें इस विकास में सहयोग करने पर गर्व है और हम इसके निरंतर विकास का समर्थन करने के लिए समर्पित हैं।’’

नीलामी में अमृता शेरगिल की ‘स्टिल लाइफ विद ग्रीन बॉटल एंड एपल्स’ (1932) नामक पेंटिंग 24 करोड़ रुपये में बिकी।

एफ एन सूजा की ‘सपर एट इम्मास’ (1987) 15.30 करोड़ रुपये में बिकी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\