देश की खबरें | पूर्वोत्तर दिल्ली के जाफराबाद में टैक्सी चालक की चाकू मारकर हत्या, किशोर पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वोत्तर दिल्ली के जाफराबाद इलाके में लूटपाट की कोशिश के दौरान कार के अंदर एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में 16 वर्षीय एक लड़का पकड़ा गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 मई पूर्वोत्तर दिल्ली के जाफराबाद इलाके में लूटपाट की कोशिश के दौरान कार के अंदर एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में 16 वर्षीय एक लड़का पकड़ा गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें मंगलवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे जाफराबाद में यमुना विहार रोड पर एक व्यक्ति के कार में पड़े होने और उसके शरीर से काफी खून बहने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि व्यक्ति की गर्दन पर चाकू के घाव थे और वह मर चुका था। उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले 32 वर्षीय अर्जुन के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि वह अर्टिगा कार की चालक की सीट पर मृत पाया गया। उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि टैक्सी हरियाणा के गुड़गांव में एबीपी टूर्स एंड मैनेजमेंट की थी।

पूर्वोत्तर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जॉय तिर्की ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला कि अर्जुन कार का दरवाजा खोलकर अंदर आराम कर रहा था, तभी चार लड़के वहां से गुजरे। चारों लड़के आगे बढ़ने के बाद, उसे लूटने के लिए वापस आ गए। इसके बाद हुई हाथापाई में वे उसे चाकू मार कर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि एक किशोर को पकड़ लिया गया है और फरार तीन लोगों की पहचान कर ली गयी है तथा उन्हें पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\