जरुरी जानकारी | टाटा टेक्नोलॉजीज ने पंजाब में ईवी उत्पादन इकाई स्थापित करने की इच्छा जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक इंजीनियरिंग और उत्पाद विकास डिजिटल सेवा कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज ने पंजाब में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए एक उत्पादन इकाई स्थापित करने की इच्छा जताई है।

चंडीगढ़, चार मई वैश्विक इंजीनियरिंग और उत्पाद विकास डिजिटल सेवा कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज ने पंजाब में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए एक उत्पादन इकाई स्थापित करने की इच्छा जताई है।

पंजाब सरकार ने एक बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि टाटा टेक्नोलॉजीज के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को यहां मुख्यमंत्री भगवंत मान से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल में टाटा टेक्नोलॉजीज के वैश्विक मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वारेन हैरिस और अध्यक्ष-वैश्विक मानव संसाधन एवं सूचना प्रौद्योगिकी पवन भागेरिया भी शामिल थे।

विज्ञप्ति में अनुसार कंपनी ने शुरू में 250 करोड़ रुपये और भविष्य में 1,600 करोड़ रुपये के निवेश के साथ राज्य में एक ईवी इकाई स्थापित करने की मंशा जताई है।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कंपनी ईवी श्रेणी के सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के उत्थान पर जोर देने के साथ पंजाब में युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने पर ध्यान देगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस परियोजना के लिए टाटा टेक्नोलॉजीज को पूरा समर्थन और सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Badrinath Yatra 2026 Travel Guide: कपाट खुलने के साथ ही बद्रीनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; सड़क, रेल और हवाई मार्ग की पूरी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी