जरुरी जानकारी | टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को पहले दिन 6.54 गुना अभिदान मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंजीनियरिंग एवं उत्पाद विकास संबंधी डिजिटल सेवाएं देने वाली कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को निर्गम के पहले दिन 6.54 गुना अभिदान मिला।
नयी दिल्ली, 22 नवंबर इंजीनियरिंग एवं उत्पाद विकास संबंधी डिजिटल सेवाएं देने वाली कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को निर्गम के पहले दिन 6.54 गुना अभिदान मिला।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार 3,042.5 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए बोली के पहले दिन 4,50,29,207 शेयरों के मुकाबले 29,43,78,780 शेयरों के लिए बोली मिली।
टाटा टेक्नोलॉजीज ने मंगलवार को एंकर (बड़े) निवेशकों से 791 करोड़ रुपये जुटाए थे।
कंपनी ने आईपीओ के लिए 475-500 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। आईपीओ 24 नवंबर को बंद होगा।
आईपीओ के तहत टाटा मोटर्स 11.4 प्रतिशत, निजी इक्विटी फर्म अल्फा टीसी होल्डिंग्स 2.4 प्रतिशत और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड-1 1.2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेंगी।
करीब दो दशक में पहली बार टाटा समूह की कोई कंपनी आईपीओ ला रही है। अंतिम बार 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का आईपीओ आया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)