जरुरी जानकारी | टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को दूसरे दिन 14.85 गुना अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा समूह की इंजीनियरिंग कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 14.85 गुना अभिदान मिल गया।

नयी दिल्ली, 23 नवंबर टाटा समूह की इंजीनियरिंग कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 14.85 गुना अभिदान मिल गया।

करीब दो दशक में टाटा समूह की किसी कंपनी का यह पहला आईपीओ है। इसके पहले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का आईपीओ वर्ष 2004 में आया था।

एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 3,042.5 करोड़ रुपये के आईपीओ में 4,50,29,207 शेयरों की पेशकश पर कुल 66,87,31,680 शेयरों की बोलियां लगाई गई हैं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 31.03 गुना अभिदान मिला है जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशक खंड को 11.19 गुना अभिदान मिला है। पात्र संस्थागत खरीदारों के खंड को 8.55 गुना अभिदान मिला है।

बुधवार को टाटा टेक्नोलॉजीज का निर्गम खुलने के चंद मिनटों में ही इसे पूरा अभिदान मिल गया था। यह निर्गम 24 नवंबर को बंद होगा। इसके लिए 475-500 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया है।

यह निर्गम पूरी तरह से बिक्री पेशकश पर आधारित है। इस दौरान 6.08 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश की गई है।

निर्गम खुलने से पहले कंपनी ने बड़े (एंकर) निवेशकों से 791 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Winner Prediction: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bandra-Worli Sea Link Accident Video: मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर BMW चला रहे 18 वर्षीय युवक ने कार को मारी टक्कर, किशोर चालक के खिलाफ FIR दर्ज

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Preview: चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स