खेल की खबरें | टाटा स्टील मास्टर्स : विदित गुजराती, कार्लसन को बढत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती और आर प्रज्ञानानंदा ने टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे दौर में ड्रॉ खेला ।
विज्क आन जी (नीदरलैंड), 17 जनवरी भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती और आर प्रज्ञानानंदा ने टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे दौर में ड्रॉ खेला ।
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने हालांकि रविवार को पहली जीत दर्ज की ।
गुजराती और अमेरिका के फेबियानो कारूआना का मुकाबला 27 चालों के बाद ड्रॉ रहा । वहीं प्रज्ञानानंदा ने पोलैंड के जान क्रिस्टोफ डुडा से ड्रॉ खेला । कार्लसन ने नीदरलैंड के अनीश गिरी को हराया ।
डुडा, गुजराती और कार्लसन डेढ अंक लेकर शीर्ष पर हैं ।
गुजराती का सामना अब रूस के दानिल दुबोव से होगा जबकि प्रज्ञानानंदा जोर्डन वान फोरेस्ट से खेलेंगे ।
चैलेंजर वर्ग में भारत के अर्जुन एरिगेसी ने दूसरे दौर में मैक्स वरमेरडेम से ड्रा. खेला । वह सूर्यशेखर गांगुली और थाईलैंड के देइ वान एंगुयेन के साथ डेढ अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2022 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

